सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जिला प्रशासन का विशेष फोकस

धमतरी। आमजन की समस्याओं के समयबद्ध समाधान और सुशासन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की नियमित समीक्षा की जा रही है।23 जून की स्थिति में जिले में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 835 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें से 395 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है,प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में सर्वाधिक 183 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें से 65 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है।वहीं ऊर्जा विभाग में 141 शिकायतों में से 67 तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन से 128 शिकायतों में से 63 शिकायतों का निराकरण किया गया है।इसके अलावा कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा खनिज संसाधन विभाग द्वारा भी शिकायतों के निराकरण की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में 324 शिकायतें ऐसी हैं जिनका निराकरण किया जा चुका है तथा संबंधित आवेदकों से फीडबैक प्राप्त किया जाना शेष है, जबकि 71 शिकायतों का पूर्ण रूप से निराकरण कर दिया गया है।साथ ही कलेक्टर ने सभी जिला विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ताओं से सतत संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *