आकाशीय बिजली से भेड़-बकरी की मृत्यु की घटना पर पशुधन विभाग की त्वरित कार्रवाई

धमतरी। विकासखंड मगरलोड के ग्राम डुमरपाली में रात्रि में आकाशीय बिजली गिरने से भेड़-बकरी की मृत्यु की सूचना प्राप्त होते ही पशुधन विकास विभाग की टीम द्वारा तत्काल मौके का निरीक्षण किया गया तथा विभागीय अमले ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से चर्चा कर घटना की जानकारी प्राप्त की,जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से लगभग 40 भेड़-बकरियों की मृत्यु हुई थी,उक्त पशु अन्य राज्यों से आए घुमंतू चरवाहों के थे ,एवं घटना के बाद संबंधित चरवाहों द्वारा मृत पशुओं को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया तथा वे वहां से अन्यत्र चले गए।पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों ने दफनाए गए स्थल का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वर्तमान में वहां किसी प्रकार के संक्रमण अथवा पशुजनित बीमारी फैलने की स्थिति नहीं है,वहीं विभाग द्वारा आवश्यक सावधानियों के साथ सतत निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *