

वृहद पंजीकरण शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी सहित विभिन्न योजना का सामग्रियों किया वितरण
धमतरी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “विश्वास, विकास , जनकल्याण” अभियान के अंतर्गत आज धमतरी स्थित शहीद वीर नारायण सिंह सामुदायिक भवन में विकासखंड स्तरीय वृहद पंजीयन एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रूप कुमारी चौधरी रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी एवं सेवा स्टॉलों के अवलोकन से हुआ, सांसद ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री एवं लाभ वितरित कर शुभकामनाएं दीं।कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ अब पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है, जिससे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का जीवन भी सकारात्मक रूप से बदल रहा है। कहा कि जनधन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि तथा स्वनिधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों परिवारों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है,किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों के खातों में जारी की जा रही है, जिससे किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में अतिरिक्त सहायता मिलेगी तथा युवाओं से कौशल विकास एवं स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। साथ ही नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सभी नागरिकों से जागरूक भूमिका निभाने की अपील की। सांसद ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की की चाबी सौपी एवं किसानों को मिनीकिट बीज, दिव्यांगों को व्हील चेयर, उपकरण, आयुष्मान कार्ड, सहित मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना की राशि भी सौपी । इस अवसर पर लोगों के स्वास्थ्य की निःशुल्क: जाँच की गयी,जरूरी दवाइयां भी दी गयी।वहीं पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों ने गरीब, किसान, महिला, युवा और छोटे व्यवसायियों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाया है, कहा कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है।शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।


