
मासिक ‘स्वास्थ्यांक’ रिपोर्ट में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और निरंतरता आई सामने
गर्भवती महिलाओं की जांच (102%) और उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं की पहचान (171.02%)
धमतरी। मुख्यमंत्री की मंशानुरूप प्रदेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाने और मुख्य स्वास्थ्य सूचकों में निरंतर प्रगति लाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री अटल मॉनिटरिंग पोर्टल’ का संचालन किया जा रहा है।साथ ही, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए विशेष ‘आउटपुट इंडिकेटर्स’ (Output Indicators) तैयार किए गए हैं,जिसके आधार पर जिलों का ‘स्वास्थ्य स्कोर कार्ड’ तैयार किया जाता है, जिसके विश्लेषण से मासिक “स्वास्थ्यांक” रिपोर्ट जारी की जाती है।इस कड़ी में, धमतरी जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण और निरंतर उपलब्ध कराते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिले की मासिक ‘स्वास्थ्यांक’ रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न कार्यक्रमों में उपलब्धियां इस प्रकार हैं:मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में जिले में एएनसी (ANC) पंजीयन 97.9 प्रतिशत रहा है, जबकि गर्भवती महिलाओं की जांच का आंकड़ा लक्ष्य से अधिक 102 प्रतिशत वहीं, गंभीर मामलों समय पर इलाज सुनिश्चित करने के लिए ‘उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं’ (High-Risk Pregnancy) की खोज व पहचान में 171.02 प्रतिशत की शानदार उपलब्धि हासिल की है।कुपोषण की रोकथाम के लिए संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में बच्चों की रिकवरी और देखरेख का स्तर 87.0 प्रतिशत रहा है। इसके अतिरिक्त, मानसिक स्वास्थ्य जांच, खोज एवं पंजीयन में 126.7 प्रतिशत, जिसमें से 92.50 प्रतिशत प्रभावितों का सफल उपचार सुनिश्चित किया गया है।तथा मुख्यमंत्री स्कूल स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 99.9 प्रतिशत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है।साथ ही, स्कूल एवं आंगनबाड़ियों में बीमार पाए गए बच्चों के त्वरित उपचार का स्तर 98.9 प्रतिशत रहा है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आर.ओ.पी. (ROP) के विरुद्ध कुल वित्तीय बजट का 87.14 प्रतिशत हिस्सा जनहित की स्वास्थ्य सेवाओं पर कुशलतापूर्वक खर्च किया गया है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), धमतरी ने बताया कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मैदानी स्तर पर मुस्तैदी से कार्य कर रही है।


