नव ज्योति विद्या मंदिर सांकरा के द्वारा पर्यावरण संरक्षण की ओर एक अनूठी  पहल

धमतरी। नव ज्योति विद्या मंदिर सांकरा के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अनूठी और सराहनीय पहल “पक्षी बचाओ, प्रकृति सजाओ” का संचालक मुकेश राव नन्नावरे सर के मार्गदर्शन में विद्यालय परिवार के द्वारा ‘मैं हूँ पक्षी मित्र’ का अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।पर्यावरण और जीव-जंतुओं के प्रति बच्चों में संवेदनशीलता जगाने, छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।वहीं प्रधानाचार्य ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लुप्त हो रहे पक्षियों संरक्षण, और इस भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की मदद करने के तरीकों के प्रति जागरूक करना था। जिसमें बहुत से लोगों ने अपने घर के छत, पेड़ के आस – पास सकोरे बर्तन में दाना, पानी रखकर बेजुबान पक्षियों का सहारा बने, एवं सभी को विद्यालय के द्वारा पक्षी मित्र सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा असल जीवन में भी हमें अपनी छतों और बाल्कनी में पक्षियों के लिए दाना और सकोरे (मिट्टी के बर्तन) में पानी रखना चाहिए।वहीं इस सराहनीय प्रयास की क्षेत्र के नागरिकों और अभिभावकों ने जमकर प्रशंसा की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *