झिरिया धोबी समाज की जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन

धमतरी। झिरिया धोबी समाज की जिला कार्यकारिणी बैठक ग्राम पुरी में आयोजित कर सामाजिक विकास के लिए जनगणना, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान करने समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।बैंठक का शुभारंभ भगवान शिव शंकर और संत गाडगे बाबा की पूजा अर्चना के साथ हुआ,इसके बाद जिला अध्यक्ष मंगलूराम निर्मलकर ने सामाजिक विकास के लिए पुस्तिका में प्रकाशित होने वाले नियमों के बारे में जानकारी दिया,बताया कि जिले में सामाजिक जनगणना होगा,इससे मालूम होगा कि हमारे समाज में कितने पढ़े लिखे लोग हैं, वे क्या व्यवसाय करते हैं तथा विवाह योग्य कितने युवक और युवतियां हैं।बताया कि दहेज प्रथा पूरी तरह से प्रतिबंध है साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों में शराब का सेवन पूरी तरह से प्रतिबंध एवं उल्लंघन करने पर कार्यवाही की जाएगी।वहीं समाज में शिक्षा को विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है तथा 10वीं 12वीं में 80 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।साथ-साथ बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया, जिस पर समाजजनों ने अपनी सहमति जताई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *