मिल वाले बाबा के दरगाह शरीफ में उमड़ा आस्था का सैलाब, कौमी एकता का दिखा नजारा

यूपी अमरोहा के कव्वाल अबरार फराज साबरी ने बांधा समां

धमतरी। शहर के हृदय स्थल मकई चौक में मिल वाले बाबा साहब हजरत सैय्यद अब्दुल रहमानी शाह रहमतुल्लाह अलैह बाबा की दरगाह पर सालाना उर्सपाक हर साल की तरह इस साल भी शानों-शौकत के साथ मनाया गया।ये दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन कुल शरीफ की फातिहा के साथ हुआ।जानकारी के अनुसार 24 मई को ईशा की नमाज के बाद सिहावा चौक इस्लामपारा से शाही चादर निकली, जो रात 10 बजे बाबा के आस्ताने पर पहुंची। यहां चादरपोशी के बाद फातिहा दी गई।तथा मुख्य उर्स के मौके पर सुबह 6 बजे कुरआन ख्वानी हुई और रात 10 बजे सूफियाना कलाम प्रस्तुत किया गया, जिसमें अमरोहा यूपी से आए मशहूर कव्वाल अबरार फराज साबरी ने अपनी कव्वालियों से सूफियाना रंग बिखेरा। इस मौके पर दरगाह परिसर को विशेष सजावट से सजाया गया तथा बच्चों व महिलाओं के लिए विभिन्न सामग्री की दुकानें भी लगी रहीं। उर्स कमेटी के अलावा अनेक लोगों ने अपनी ओर से तबर्रुक प्रसाद के रूप में हलवा, पूड़ी-चना, खाना, शरबत, लस्सी समेत अन्य सामग्री का वितरण किया।इस अवसर पर पर धमतरी शहर समेत अन्य शहरों से भी लोग बाबा की जियारत के लिए पहुंचे। मान्यता है कि मिल वाले बाबा के दर पर सच्चे दिल से मांगी हर मुराद पूरी होती है। अलग-अलग मोहल्लों से मुस्लिम युवाओं ने भी चादर निकालकर दरगाह में पेश किया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की,और नगर निगम ने साफ सफाई,लाइट की व्यवस्था और पेयजल उपलब्ध कराया।जिसके लिए मिल वाले बाबा उर्स मुबाकर कमेटी ने जिला व पुलिस प्रशासन का एवं नगर पालिक निगम और शहर वासियों का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *