
सांकरा नाके पर फिर 7 किलो 724 ग्राम गांजा सहित 4.35 लाख रुपये की संपत्ति जप्त, अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
धमतरी। एसपी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों, शराब, जुआ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध सघन एवं निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।तथा एसपी द्वारा स्वयं नाकों का निरीक्षण कर अधिकारी-कर्मचारियों को प्रत्येक संदिग्ध वाहन की सूक्ष्म जांच करने, तस्करी के नए तरीकों पर सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में थाना सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में अवैध रूप से गांजा भरकर देवभोग-मेचका मार्ग से सांकरा होते हुए राजस्थान ले जाने वाला है।जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा फॉरेस्ट नाका सांकरा में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया तथा पूछताछ कि,जिस पर आरोपी ने अपना नाम मोंटू शर्मा,उम्र 40 वर्ष, निवासी मुंशीराम कॉलोनी, मुखर्जी नगर, उत्तर पश्चिम दिल्ली होना बताया।जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया,एवं आरोपी ने गांजा परिवहन एवं बिक्री संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।जिस पर आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


