
धमतरी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार सख्ती बरती जा रही है।इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा 23 एवं 24 मई को जिले के अछोटा, कलारतराई, अमेठी, खरेंगा, कोलियारी, जंवरगांव एवं तेंदुकोना सहित विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान 4 ट्रैक्टर खनिज मिट्टी ईंट तथा 5 ट्रैक्टर खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए,जिस पर संबंधित वाहनों को मौके पर ही जप्त कर सुरक्षार्थ रखा गया है तथा सभी प्रकरणों में खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


