गोंड समाज कुरूद तहसील की कमान फिर ललित ठाकुर के हाथों में

रूढ़ि जन्य परंपरा के अनुसार सर्वसम्मति से हुआ चुनाव संपन्न
धमतरी। कुरूद आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के अध्यक्ष पद के लिए आयोजित चुनाव परंपरागत रीति-रिवाज एवं रूढ़ि जन्य परंपरा के अनुसार शांतिपूर्ण वातावरण में आदिवासी सामुदायिक भवन कुरूद में संपन्न हुआ।जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों की सहमति से ललित ठाकुर को पुनः गोंड समाज कुरूद तहसील का अध्यक्ष चुना गया।चुनाव प्रक्रिया के दौरान समाज की एकजुटता, परंपरा एवं सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली।वरिष्ठ समाज प्रमुखों में कुलंजन सिंह मांडवी, बसंत ध्रुव, बीरबल, विजय, ने संयुक्त रूप से कहा कि गोंड समाज अपनी पुरानी परंपराओं और सामाजिक मर्यादाओं को सहेजते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य लगातार कर रहा है।वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित ठाकुर ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने जिस विश्वास के साथ दोबारा जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे, शिक्षा, सामाजिक एकता, युवाओं की भागीदारी एवं समाज हित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा पदाधिकारी, महिला पदाधिकारी, सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। अध्यक्ष चुने जाने पर ललित ठाकुर का फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *