
18 हजार कर्मचारियों का ऐतिहासिक महासम्मेलन बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा आयोजित
धमतरी। आज लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र चिरमिरी में सौजन्य मुलाकात की गई।इस दौरान एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई,जिस पर मंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए,जल्द पूर्ण करने हेतु सहमति प्रदान की।
साथ ही मंत्री एवं संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन 14 जून, को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।इस महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री की उपस्थिति प्रस्तावित है,एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की उपस्थिति रहेगी।
माननीय मंत्री ने कार्यक्रम हेतु अपनी सहमति प्रदान करते हुए महासम्मेलन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा
प्रदेशभर के कोने-कोने से 18,000 से अधिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी साथियों की ऐतिहासिक उपस्थिति के साथ इस महासम्मेलन को भव्य एवं सफल बनाया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष अमित मिरी, रविशंकर दीक्षित, महासचिव कौशलेस तिवारी,ब्रिज मोहन करोलिया द्वारा दिया गया।


