
धमतरी। जिला साहू संघ के धमतरी द्वारा खरतूली परिक्षेत्र अंतर्गत झरिया साहू समाज लोहरसी में 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया।जिसमें समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच महेश्वरी गजेंद्र ने साहू समाज द्वारा बच्चों के लिए आयोजित समर कैंप की सराहना की एवं आयोजको को शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि जिला साहू संघ कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू ने समर कैंप को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया तथा विशिष्ट अतिथि गजानन साहू ने बच्चों को नित नए चीज़ सीखने के लिए प्रेरित किया।रूपेंद्र गंजीर ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों का केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों की पहचान कर अपने व्यक्तित्व विकास के साथ साथ देश एवं समाज में आगे बढ़ाने की सीख देना है,अतःबच्चों को आगामी वर्षों में भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। एवं शारीरिक शिक्षा, बौद्धिक विकास व बुरी लतों, बुरे व्यसनों से दूर रहने की सलाह दी।वहीं ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमलाल गंगबेर ने प्रतिदिन की गतिविधियों और कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।समर कैंप में ट्रेनर के रूप में विजयलक्ष्मी गंजीर,भरत लाल साहू व अरुण गंजीर द्वारा बच्चों को पेपर क्राॅफ्ट, योगा, पारंपरिक खेल, व्यायाम, रंगोली, मेहंदी क्ले आर्ट इत्यादि प्रकार के रचनात्मक कार्य व कलाकृति बनाना सिखाए।


