धमतरी पुलिस की “पुलिस की पाठशाला” को मिली उपलब्धि

योग प्रशिक्षक आरक्षक सुजय मंडल और उनकी शिष्या रुची साहू राजभव में हुए सम्मानित

मयूरासन से शीर्षासन तक कठिन योग आसनों में निपुण आरक्षक सुजय मंडल, पुलिस जवानों को दे रहे फिटनेस, अनुशासन एवं मानसिक सशक्तिकरण का विशेष प्रशिक्षण

धमतरी। एसपी के मार्गदर्शन एवं उनके अभिनव प्रयासों से संचालित “पुलिस की पाठशाला” को एक और उपलब्धि प्राप्त हुई है।पुलिस लाइन रूद्री में“पुलिस की पाठशाला” से जुड़े योग प्रशिक्षक आरक्षक सुजय  मंडल के साथ योग प्रशिक्षण प्रदान करने वाली उनकी शिष्या सुरूची साहू को भी राज्यपाल रमन डेका के करकमलों से सम्मानित किया गया।आरक्षक सुजय द्वारा आयोजित योग प्रशिक्षण शिविरों में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से योग प्रशिक्षण दिया जाता रहा है, जिससे उनमें शारीरिक फिटनेस, मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का विकास हो रहा है।वहीं,रूची ने योग की शिक्षा एवं विभिन्न कठिन योग आसनों का विशेष प्रशिक्षण आरक्षक से प्राप्त किया है और वे अपना गुरु, प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक मानते हुए निरंतर योग अभ्यास कर रही हैं तथा योग प्रशिक्षण गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाकर अन्य पुलिस जवानों को भी स्वस्थ एवं फिट रहने के लिए प्रेरित कर रही हैं।इस सम्मान प्राप्ति उपरांत आरक्षक सुजय मंडल एवं उनकी शिष्या ने एसपी से सौजन्य भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर एसपी ने दोनों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए योग प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्य को निरंतर जारी रखने हेतु प्रेरित किया।साथ ही इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कलेक्टर,एसपी सहित जिले के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा आरक्षक सुजय मंडल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *