जंगल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप

धमतरी। जिले के बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र अंतर्गत करैहा और सारंग पुरी के जंगल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते जंगल का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया,यह पूरा मामला कंपार्टमेंट नंबर 435 का है।स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल से उठते धुएं को देखा,इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई,जिसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए तथा कर्मचारी ने लगातार जंगल के अंदर पहुंचकर आग को फैलने से रोकने में जुटे हुए हैं।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि तेज गर्मी और सूखी पत्तियों की वजह से आग तेजी से फैली, हालांकि विभाग हर पहलू से मामले की जांच कर रहा है वहीं आग की वजह से जंगल में मौजूद पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *