
मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को सौंपी प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी
धमतरी। धमतरी में आयोजित “सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत हितग्राहियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपकर उनके सपनों को नया आकार दिया।इस कार्यक्रम में भाटगांव की कुमारी यादव एवं लता साहू को मुख्यमंत्री के हाथों आवास की चाबी प्रदान की गई, वर्षों से कच्चे मकान में जीवनयापन कर रहीं इन हितग्राहियों के लिए यह पल केवल योजना का लाभ प्राप्त करने तक सीमित नहीं था, बल्कि यह आत्मसम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व की नई अनुभूति लेकर आया।
ई अवसर पर कुमारी यादव ने भावुक होकर कहा कि बरसात के दिनों कच्चे घर की दीवारें और टपकती छत बच्चों की पढ़ाई तथा परिवार की सुरक्षा के लिए चिंता का कारण बनी रहती थी,अब इस योजना के माध्यम से पक्का और सुरक्षित घर मिला है, जिससे परिवार में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। इसी प्रकार लता साहू ने भी कहा कि सरकार की इस पहल ने उनके परिवार को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है तथा प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है,कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल मकान निर्माण की योजना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा और सामाजिक सम्मान सुनिश्चित करने का माध्यम है।सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाने तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है,यही कारण है कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और विश्वास दोनों मजबूत हो रहे हैं।


