नए बाजार परिसर कुरूद में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन

धमतरी। कुरूद के नए बाजार परिसर में 18 मई को सुबह 11 बजे भूमिपूजन का आयोजन किया जाएगा,जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर मुख्य अतिथि वहीं विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका उपाध्यक्ष, सभापति, समस्त पार्षदगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।कार्यक्रम के दौरान नगर विकास एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।नगरवासियों ने इस पहल को नगर विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है तथा नगर पालिका द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *