

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन का आयोजन
धमतरी। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया इकाई द्वारा धमतरी में जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया।जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना,साथ-साथ बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों और प्लास्टिक से प्रकृति को होने वाले गंभीर नुकसान को लेकर जन-जागरूकता संदेश दिया गया।साइकिल रैली की शुरुआत रंग-बिरंगी साइकिलों पर सवार युवाओं, बच्चों और महिलाओं का उत्साह देखते ही बन पड़ा। रैली घड़ी चौक से रवाना होकर,बिलाई माता मंदिर के प्रांगण पहुंची, जहां सभी ने माता का आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात, रैली पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाते हुए सदर बाजार मार्ग से होकर वापस घड़ी चौक पहुंचकर संपन्न हुई।रैली के दौरान संगठन के चेयरमैन हुकुमचंद जैन ने कहा”पर्यावरण की रक्षा करना हमारी सबसे पहली और नैतिक जिम्मेदारी है। इस रैली के माध्यम से हम समाज में यह संदेश देना चाहते हैं कि प्रकृति का संरक्षण अब कितना जरूरी हो चुका है।वहीं “सचिव सुबोध महावर ने आर्थिक और व्यावहारिक पक्ष रखते हुए कहा”वर्तमान समय में जिस तरह से पेट्रोल और गैस के दामों में लगातार वृद्धि और संसाधनों की किल्लत बढ़ रही है, उसे देखते हुए यूथ हॉस्टल सभी से यह अपील करता है कि वे ईंधन का सीमित उपयोग करें तथा अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए सप्ताह में कम से कम एक दिन ‘साइकिल डे’ के रूप में मनाएं और पूरे दिन साइकिल का इस्तेमाल करें वहीं अध्यक्ष रमेश कुमार ने संगठन के वैश्विक विजन पर प्रकाश डालते हुए कहा”लोगों को प्रकृति और साहसिक गतिविधियों के साथ जोड़ना ही यूथ हॉस्टल का मूल उद्देश्य है, जो समय-समय पर ऐसी जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित करता रहता है।रैली के दौरान एक ऐसा संयोग भी बना कि जैसे ही रैली प्रारंभ होने वाली थी उसी समय शहर में साध्वी जयशिशु वीरतीय का आगमन हुआ,तथा सभी सदस्यों ने आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके मंत्रोच्चार के बाद रैली प्रारंभ हुई।


