
हितग्राहियों को पोषण किट,आयुष्मान वय वंदन,नवीन राशन कार्ड आदि सामग्रियों का किया गया वितरण
धमतरी। सुशासन तिहार के तहत मगरलोड विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरझुली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिरझुली सहित अन्य ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए तथा विभागीय अधिकारियों ने आमजनों से सीधे बातचीत कर समस्याएं सुनीं।
शिविर में कुल 431 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 367 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया एवं शेष आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया भी संबंधित विभागों द्वारा प्रारंभ कर दी गई है।समाधान शिविर में जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार साहू,कृषि सभापति टीकाराम कंवर,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे तथा जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रगति की जानकारी ली और विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा शिविर में 42 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, साथ ही 8 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड वितरित किए गए। परिवहन संबंधी सेवाओं के तहत 8 लोगों के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस भी बनाए गए,जिस पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की।


