
अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे होंगे प्रेक्षक
धमतरी। नगरपालिका निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन के संचालन एवं प्रेक्षण कार्य के लिए अपर कलेक्टर जिला गरियाबंद, पंकज डाहिरे को धमतरी जिले का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।अतः कलेक्टर ने आदेश जारी किया है कि प्रेक्षक को जिला के भ्रमण के दौरान जिले के चारों जनपद पंचायतों के अंतर्गत जिन-जिन पंचायतों में उप निर्वाचन होना है, के क्षत्रों का भ्रमण कराने के लिए सहायक संचालक, आजीविका महाविद्यालय डॉ.शैलेन्द्र कुमार गुप्ता को लाईजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।


