
बोले – जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
धमतरी। सुशासन तिहार के तहत ग्राम सारंगपुरी में आयोजित कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा शामिल हुए।इस दौरान महापौर ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर समस्याएं सुनीं और शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है,सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा की भावना के साथ कार्य कर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।शासन की मंशा है कि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर न्याय व सुविधाएं मिलें।अतः महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराया जाए।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क मरम्मत, राशन कार्ड, पेंशन एवं अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे,जिस पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

