

शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम से जिले का गौरव बढ़ाने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों का कलेक्टर ने किया सम्मान
धमतरी। जिले के शासकीय हाई स्कूल लोहारसी द्वारा परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर एक नई उपलब्धि दर्ज करने पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे,बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि पूरे गांव की सामूहिक मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच का प्रतीक है।कार्यक्रम में कलेक्टर ने विद्यालय के प्राचार्य सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।साथ ही परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी हीरा, छात्र दानिश कुमार तथा कु. लोकिता को शील्ड, मेडल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।कहा कि पिछले वर्षों के परीक्षा परिणामों को लेकर चिंता की स्थिति थी, लेकिन शिक्षकों की प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत ने कम समय में उल्लेखनीय परिवर्तन कर दिखाया,ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी संसाधनों की कमी के बावजूद प्रतिभा और परिश्रम के बल पर बड़ी सफलताएं हासिल कर सकते हैं, जरूरत सही मार्गदर्शन, सकारात्मक वातावरण और आत्मविश्वास की है,विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अध्ययन करने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने तथा खेल, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आधार है।कलेक्टर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए रायपुर स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के शैक्षणिक भ्रमण की घोषणा भी की।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए,अधिक से अधिक पौधारोपण करने और जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।वहीं किसानों को धान के साथ-साथ दलहन एवं तिलहन फसलों को अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि इससे जल संरक्षण के साथ आय में भी वृद्धि होगी तथा गांव के समग्र विकास को लेकर कलेक्टर ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं और स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से संचालित करने पर भी जोर दिया।


