जिले के 25 आवेदक ले रहे निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ

जिला प्रशासन की अभिनव पहल

धमतरी। देश सेवा का सपना लेकर भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले युवाओं हेतु कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल की जा रही है, इसके तहत जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण 7 मई से कम्पोजिट बिल्डिंग धमतरी में संचालित किया जा रहा है।अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) जून में संभावित है,जिसके लिए परीक्षा में युवाओं के बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विषय विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से युवाओं को परीक्षा पाठ्यक्रम, सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग एवं अन्य विषयों की तैयारी कराई जा रही है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हो सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *