मजाक से शुरू हुए विवाद ने लिया खूनी रूप

आरोपी ने चाकू से युवक पर किया था जानलेवा हमला,आरोपी तत्काल गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

धमतरी। थाना मगरलोड,करेलीबड़ी चौकी क्षेत्रांतर्गत प्रार्थी हिमांशु राज साहू,उम्र 18 वर्ष, निवासी करेलीबड़ी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 12 मई की रात्रि लगभग 9:30 बजे प्रदीप रात्रे के नवनिर्मित कॉम्प्लेक्स के सामने आरोपी कृष्णा साहू उर्फ लखमा,उम्र 21 वर्ष निवासी करेलीबड़ी, द्वारा पहले लक्की साहू को अश्लील गालियां दी जा रही थीं और जब प्रार्थी ने मना किया, तब आरोपी आक्रोशित होकर प्रार्थी को अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने हुए आरोपी ने अपने पास रखे स्टील के धारदार चाकू से हत्या करने की नियत से पीठ, कमर पर लगातार वार कर गंभीर चोट पहुंचाई।घटना के बाद प्रार्थी के मित्रों द्वारा तत्काल उपचार हेतु शासकीय अस्पताल करेलीबड़ी ले जाया गया,तथा बाद बेहतर इलाज हेतु नवापारा स्थित अस्पताल ले जाया गया।जिस पर पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 109(1), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर पुलिस द्वारा आहत का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसमें धारदार एवं नुकीली वस्तु से चोट लगना प्रमाणित पाया गया।जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *