
कलेक्टर श्री मिश्रा और उद्योगपति मधुसूदन केला ने किया “मधुरिमा गुरुकुल” का अवलोकन
धमतरी। जिले के युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में लगातार नवाचारपूर्ण पहल की जा रही है।इसी के तहत कलेक्टर श्री मिश्रा एवं उद्योगपति और निवेशक मधुसूदन केला ने ग्राम कोलियरी में अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित किए जा रहे कौशल प्रशिक्षण केंद्र “मधुरिमा गुरुकुल” का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान केंद्र में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों, प्रयोगशालाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।और लैब का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता, पाठ्यक्रम की उपयोगिता तथा युवाओं की सहभागिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।मधुसूदन केला ने “मधुरिमा गुरुकुल” की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में युवाओं को रोजगारपरक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है।कहा कि जिला प्रशासन और अंबुजा फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण युवाओं को आधुनिक कौशल से जोड़ने का कार्य भविष्य के लिए प्रेरणादायी मॉडल साबित होगा।तथा आने वाले समय में केंद्र में और अधिक आधुनिक तकनीकी एवं सेवा क्षेत्र से जुड़े पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध हो सकें।वहीं कलेक्टर ने बताया कि “मधुरिमा गुरुकुल” के माध्यम से आसपास के गांवों के युवाओं को पूर्णतः निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।एवं प्रशिक्षण उपरांत युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वरोजगार हेतु भी मार्गदर्शन एवं सहायता दी जाएगी।कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य युवाओं को केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।साथ ही विभिन्न औद्योगिक संस्थानों एवं कंपनियों से समन्वय स्थापित कर प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

