
धमतरी। कलेक्टर ने त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के तहत निर्वाचन से संबंधित कार्यों के सुचारू रूप से संपादन के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।जनपद पंचायत धमतरी के सेक्टर-1 के लिए जल प्रबंध संभाग रूद्री के उप अभियंता गोविंदा मिश्रा, सेक्टर-2 के लिए लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता कैलाश साहू और सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी धमतरी को रिजर्व सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।इसी तरह जनपद पंचायत नगरी के सेक्टर-1 में अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नगरी एस.के ठाकुर और सेक्टर-2 में अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग नगरी प्रशांत साहू को और जनपद पंचायत कुरूद के सेक्टर-1 में अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग विनोद कुमार देवांगन और सेक्टर-2 में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुरूद राजेश बैस को वहीं जनपद पंचायत मगरलोड के सेक्टर-1 में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मगरलोड मनीष कुमार ध्रुव और सेक्टर-2 में परियोजना अधिकारी सुमीत कुमार गर्डेचा को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।

