कलेक्टर ने प्रदेश में एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ग्राम पंचायत के सरपंच को किया सम्मानित

धमतरी।  कलेक्टर ने आज आयोजित कार्यक्रम में पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायत मंदरौद, जनपद पंचायत कुरूद को “गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका पंचायत” श्रेणी में 94.48 (A+) अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल करने पर सरपंच भीकम एवं सचिव को सम्मानित किया गया।इसी प्रकार ग्राम पंचायत खम्हरिया, जनपद पंचायत धमतरी को “स्वस्थ पंचायत” श्रेणी में 91.33 (A+) अंक प्राप्त करने पर सरपंच प्रकृति यादव को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कहा कि पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स केवल आंकड़ों का मूल्यांकन नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत करने का माध्यम है,ग्राम पंचायत मंदरौद एवं खम्हरिया ने जनभागीदारी, पारदर्शिता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वय से यह उपलब्धि हासिल की है।कलेक्टर ने कहा कि जब पंचायत स्तर पर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होता है, तब उसका सीधा लाभ ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार के रूप में दिखाई देता है।अन्य ग्राम पंचायतों से भी इनसे प्रेरणा लेने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *