
पेयजल, सड़क, खेल मैदान, कृषि एवं जनसुविधाओं के विकास कार्यों का लिया जायजा
धमतरी। जिले में अधोसंरचना विकास, जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग को लेकर कलेक्टर जिले के विभिन्न ग्रामों का व्यापक भ्रमण कर विकास कार्यों, जनसमस्याओं तथा विभागीय गतिविधियों का निरीक्षण किया।इस दौरान कलेक्टर सर्वप्रथम ग्राम कसावाही पहुंचे, जहां,ग्रामीणों से बातचीत कर पेयजल समस्या की जानकारी ली। तथा अधिकारियों को समस्या के स्थायी समाधान हेतु कार्यवाही करने तथा पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात ग्राम भटगांव स्थित बकरीपालन केन्द्र का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ केन्द्र के पुनर्जीवन, आधुनिकीकरण एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।साथ ही बकरीपालन केन्द्र को स्वरोजगार, प्रशिक्षण एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।एवं अमलतासपुरम कॉलोनी से भटगांव रोड एवं कलेक्ट्रेट रोड चौड़ीकरण प्रस्तावित मार्ग का भी निरीक्षण किया।तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता, यातायात सुविधा तथा भविष्य की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।इसके बाद
ग्राम शंकरदाह में कलेक्टर ने खेल मैदान का निरीक्षण कर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, खेल गतिविधियों के विस्तार तथा आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।विशेष रूप से बारिश के दौरान मैदान में जलभराव की समस्या को रोकने के लिए समुचित जल निकासी व्यवस्था एवं कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।वहीं अग्निवीर में चयनित युवाओं के बारे में पूछा।इसके उपरांत कलेक्टर ने संबलपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र की प्रयोगशाला का निरीक्षण कर कृषि अनुसंधान, नवाचार एवं किसानों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने संबंधी गतिविधियों की समीक्षा कर किसानों तक उन्नत कृषि तकनीकों एवं वैज्ञानिक जानकारी को प्रभावी रूप से पहुंचाने पर बल दिया।ग्राम बोदाछापर (देवरी) में भूमि अतिक्रमण संबंधी मामलों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने राजस्व विभाग को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।कहा कि शासकीय भूमि की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित राजस्व प्रबंधन प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
भ्रमण के दौरान ग्राम छाती में जल संसाधन विभाग के शेड, आंगनबाड़ी केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा एमयूसी (MUC) का भी निरीक्षण किया गया।कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता होनी चाहिए।कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाना प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है।

