
शासकीय राशि से लगे विज्ञापन एवं होर्डिंग्स को हटाने निर्देशित
धमतरी। त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता लागू हो गया है।जिसके चलते कलेक्टर ने चारों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए सभी ग्राम पंचायतों जहां-जहां उप निवार्चन होना है एवं संबंधित वार्डों के सीमा क्षेत्र के अंदर शासकीय राशि से लगे विज्ञापनों एवं होर्डिंग्य को हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

