
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया आदेश
धमतरी। त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के तहत जिले के चारों जनपद पंचायतों के सदस्यों (पंच, सरपंच) के लिए उप निर्वाचन होना है।जिसके लिए कलेक्टर ने आदेश जारी कर बताया कि जहां-जहां उप निर्वाचन होना है, के संबंधित वार्डों में संपत्ति विरूपण नियम प्रभावशील हो गया है।अतःसम्पत्ति विरूपण अधिनियम अनुसार कार्यवाही करने के लिए संबंधित जनपद पंचायतों के अधिकारियों को अधिकृत किया है।

