
आमसभा, जुलूस, लाउडस्पीकर की अनुमति के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी अधिकृत
धमतरी। त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के तहत कलेक्टर ने चारों जनपदों के सभी ग्राम पंचायत, जहां-जहां उप निर्वाचन होना है, में निर्वाचन के लिए अभ्यर्थियों द्वारा जुलूस, आमसभा, लाउडस्पीकर आदि की अनुमति मांगे जाने पर नियमानुसार अनुमति देने के लिए संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी को उनके अधिकार क्षेत्र के जनपद पंचायतों के लिए अधिकृत किया है।

