कसावाही में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रशासन गंभीर- कलेक्टर

ग्रामीणों ने गर्मी में धान की फसल नहीं लेने का लिया संकल्प

धमतरी। कलेक्टर आज प्रातः ग्राम कसावाही पहुंचे और गांव में पेयजल व्यवस्था तथा ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों, किसानों एवं महिलाओं से बातचीत किया तथा समस्याएं सुनीं।कलेक्टर ने कहा कि ग्राम में पिछले कुछ दिनों से पेयजल संकट की जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके निराकरण हेतु तत्काल बोर खनन कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।यह केवल अस्थायी समाधान है तथा ग्राम में दीर्घकालिक एवं स्थायी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यों की तैयार की जाएगी।वहीं ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में पेयजल समस्या का स्थायी निराकरण किया जाएगा।साथ ही ग्रामीणों से चर्चा करते हुए जल संरक्षण और भू-जल स्तर बनाए रखने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।कहा कि जल बचाना आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करना है।वहीं कलेक्टर की अपील पर उपस्थित ग्रामीणों एवं किसानों ने अगले वर्ष से गर्मी में धान की खेती नहीं करने तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की सामूहिक शपथ ली।इस पर कलेक्टर ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए इसे गांव के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।इस अवसर पर कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर मुर्गीपालन, बकरीपालन एवं अन्य आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली।तथा इच्छुक महिलाओं को व्यक्तिगत स्तर पर भी मुर्गीपालन एवं बकरीपालन अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही किसानों को गर्मी में धान के स्थान पर सब्जी-भाजी, रागी एवं औषधीय फसलों जैसी कम पानी वाली वैकल्पिक खेती अपनाने की सलाह दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *