

कर्मा चौक महात्मा गांधी वार्ड में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम व शपथ
धमतरी।कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त के संयुक्त मार्गदर्शन में नगर के प्रत्येक वार्डों में आम नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।इसी तहत आज कर्मा चौक ,बाजार चौक, महात्मा गांधी वार्ड में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, स्वच्छता प्रभारी स्वच्छता दीदी तथा गायत्री परिवार के सदस्य, स्काउट गाइड के जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष गजानंद साहू, शेखन साहू ,कौशल,पार्षद ईश्वर सोनकर, सहित सभी ने साफ-सफाई का कार्य किया तथा स्वच्छता शपथ ली।भविष्य में अपने-अपने वार्ड व चौक चौराहाओं को स्वच्छ रखेंगे तथा लोगों को प्रेरित भी करेंगे।

