विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिला चिकित्सालय धमतरी में विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

महापौर मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, मानव सेवा के संदेश के साथ नागरिकों से रक्तदान की अपील

धमतरी। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय धमतरी में विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य मानव सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने हेतु लोगों को प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर द्वारा दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।कहा कि विश्व रेडक्रॉस दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। रेडक्रॉस संस्था वर्षों से जरूरतमंदों की सहायता, आपदा राहत एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। रक्तदान ऐसा पुण्य कार्य है, जिसमें दान करने वाले व्यक्ति का कुछ कम नहीं होता, लेकिन किसी जरूरतमंद को नया जीवन अवश्य मिल जाता है।आज के समय में दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों एवं आपात परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है, ऐसे में समाज के प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।युवाओं की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि धमतरी के युवाओं में सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव लगातार बढ़ रहा है, जो समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है।नियमित रक्तदान स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है और इससे समाज में मानवता एवं सहयोग की भावना मजबूत होती है।इस अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कैंसर जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया।कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार और समाज की मजबूती का आधार है। स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार एवं स्वस्थ समाज का निर्माण करती है।अतःमहिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराना चाहिए। ऐसे शिविरों के माध्यम से प्रारंभिक अवस्था में बीमारियों की पहचान कर समय पर उपचार संभव हो पाता है, जिससे गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।वहीं शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *