
मन्नू राम ने कि एक नई परिवार की शुरुआत
धमतरी।मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 कि परिवर्तनकारी सोच ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को राहत देकर नई उम्मीद और आत्मविश्वास प्रदान किया है।इसी के तहत ग्राम आलेखुटा (गटापार) निवासी मन्नू राम मनहरे का जीवन भी इस योजना के कारण सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ा है। सीमित आय और पारिवारिक दायित्वों के चलते वे लंबे समय से बढ़ते बिजली बिल के दबाव में थे। हर माह बढ़ती बकाया राशि ने न केवल आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया, बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ा दिया था।
ऐसे समय में उन्हें मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 की जानकारी मिली।और बिना विलंब के आवेदन किया एवं योजना की शीघ्र लाभ दिलाया हुए कुल बकाया 21,540 रुपये में से 10,473 रुपये की छूट प्रदान की गई, जबकि अधिभार (सरचार्ज) को पूर्णतः माफ कर दिया गया।इस प्रकार मात्र 11,067 का भुगतान कर अपने वर्षों पुराने बकाया का सफलतापूर्वक निराकरण कर लिया।इस योजना के अंतर्गत दी गई किस्तों की सुविधा ने भुगतान को और भी आसान बना दिया।आज उनका परिवार नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान कर रहा है और आर्थिक संतुलन भी बेहतर हुआ है।मनहरे के परिवार ने इस योजना को अत्यंत उपयोगी बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह योजना विशेष रूप से बी.पी.एल., घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए वरदान सिद्ध हो रही है, जहां 50 से 75 प्रतिशत तक की छूट और सरचार्ज की पूर्ण माफी दी जा रही है। इससे उपभोक्ता न केवल आर्थिक बोझ से मुक्त हो रहे हैं, बल्कि पुनः नियमित उपभोक्ता बनकर व्यवस्था से जुड़ रहे हैं।

