
आवेदन 15 मई तक आमंत्रित
धमतरी। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, रिटेल(सेल्समेन) और सुरक्षा गार्ड पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।जिसके लिए 15 मई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।अतः18 से 45 वर्ष तक की आयु के इच्छुक आवेदक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशनकार्ड और पासपोर्ट साईज फोटो आदि दस्तावेज के साथ लाईवलीहुड कॉलेज में आवेदन जमा कर सकते हैं।

