
जगन्नाथपुरी थीम पर सजेगा भव्य दरबार, कोलकाता से पहुंचे कारीगर
6 मई को निर्मल फ्यूल्स के पीछे महाआरती से होगा शुभारंभ
धमतरी। हिन्दू नववर्ष के बाद शहर एक बार फिर भक्ति और आस्था के रंग में डूबने जा रहा है।आगामी 6 मई को निर्मल फ्यूल्स के पीछे श्यामातराई में कृतार्थ 2.0 श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन शाम 6:15 बजे महाआरती के साथ शुभारंभ किया जाएगा।जिसमें भजन संध्या के मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल होंगे। ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’ और ‘हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है’ जैसे सुपरहिट भजनों से देशभर में करोड़ों श्याम भक्तों के दिलों पर राज करने वाले मित्तल अपनी मधुर आवाज में श्याम प्रभु का गुणगान करेंगे।वहीं आयोजक ने बताया कि हर साल भजन संध्या को खास बनाने के लिए दरबार की थीम बदली जाती है। इस बार जगन्नाथपुरी मंदिर की तर्ज पर भव्य दरबार तैयार किया जा रहा है।इसके लिए विशेष कारीगर कोलकाता से धमतरी पहुंच चुके हैं और पंडाल को फूलों और विशेष लाइटिंग से सजाया जा रहा है। भजनों के दौरान पूरे पंडाल में इत्र वर्षा और पुष्प वर्षा की जाएगी।अनुमान है कि 10 हजार से अधिक भक्त इस भजन संध्या के साक्षी बनेंगे।सोशल मीडिया पर भी कार्यक्रम के पोस्टर वायरल हो रहे हैं।भक्तों के लिए यह कार्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।एवं भीड़ को देखते हुए 50 से ज्यादा वालिंटियर तैनात रहेंगे,पार्किंग के लिए अलग से मैदान तय किया गया है।

