गंगरेल में जल दुर्घटना से निपटने की मॉक ड्रिल आयोजित

जल सुरक्षा को लेकर प्रशासन सजग, गंगरेल में हुआ व्यापक मॉक ड्रिल अभ्यास

धमतरी। कलेक्टर के निर्देशन में आज गंगरेल डैम में संभावित जल दुर्घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।इसका मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वित बचाव कार्य तथा विभिन्न विभागों के बीच तालमेल को सुदृढ़ करना था।मॉक ड्रिल के अंतर्गत एक काल्पनिक परिदृश्य तैयार किया गया, जिसमें एक नाव/क्रूज के असंतुलित होकर पलटने कि स्थिति कुछ यात्रियों के पानी में गिरने की घटना को प्रदर्शित किया गया।एवं घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम, पुलिस विभाग, होमगार्ड तथा अन्य संबंधित एजेंसियाँ तत्काल मौके पर पहुंचीं और सुनियोजित ढंग से बचाव कार्य प्रारंभ किया।
रेस्क्यू दल द्वारा मोटर बोट एवं आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की सहायता से व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तत्पश्चात मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा घायलों को अस्पताल भेजने की भी अभ्यास किया गया।इस पूरी मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की तत्परता और दक्षता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।कलेक्टर ने कहा कि गंगरेल डैम एक प्रमुख पर्यटन स्थल होने के कारण यहां सुरक्षा मानकों का पालन होनी चाहिए।एवं निर्देशित किया कि नाव संचालन के दौरान प्रत्येक यात्री को अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट पहनाई जाए तथा किसी भी परिस्थिति में ओवरलोडिंग न होने दी जाए।यह भी कहा कि इस प्रकार के मॉक ड्रिल समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे आपदा की स्थिति में जनहानि को रोका जा सके,बताया कि एक दिन पहले भी जलाशय स्थित दोनों प्रमुख बोटिंग प्वाइंट्स पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *