
दो अलग-अलग प्रकरणों में 42 बीयर,15 पौवा देशी शराब सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
धमतरी। थाना भखारा पुलिस को क्षेत्रीय नागरिकों से अवैध शराब बिक्री की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।जिस पर पुलिस द्वारा मुखबिर लगाया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी।इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोसमर्रा स्थित खदान तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है।जिसकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी ओम प्रकाश उर्फ गब्बर कंवर, उम्र 32 वर्ष, कोसमर्रा निवासी,को अवैध शराब बिक्री करते हुए पकड़ कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।वहीं दूसरी कार्यवाही थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति स्कूटी से अवैध शराब का परिवहन कर बिक्री हेतु ले जा रहे हैं।जिसकी सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा रूद्री रोड स्थित लक्की चॉइस सेंटर के पास घेराबंदी की गई।और मौके पर आरोपी विवेक साहू,उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम मुरा,एवं विकास बक्सी,उम्र 27 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर,दोनों को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया।तथा आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

