
धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद द्वारा अधिवक्ता भुनेश्वर कुमार सिन्हा,जिला अधिवक्ता संघ धमतरी के पूर्व अध्यक्ष को परिषद की विधिक सहायता समिति में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति परिषद में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार की गई है,जिसे 24 अप्रैल को औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई।यह सिन्हा के विधि क्षेत्र में लंबे अनुभव एवं समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है।इस नियुक्ति से विधिक सहायता सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में मदद मिलने की अपेक्षा की जा रही है।यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतीक है, बल्कि समूचे अधिवक्ता समाज के लिए भी गौरव का विषय है।


