सैटेलाइट और ड्रोन से खुलासा

सीतानदी टाइगर रिजर्व में 15 साल में करीब 1 लाख पेड़ काटे,166 अतिक्रमणकारी जाएंगे जेल
धमतरी। वन विभाग को सैटेलाइट इमेजरी और ड्रोन सर्वे से बड़ा खुलासा मिला है।सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर वन्यप्राणी क्षेत्र और महानदी के कैचमेंट इलाके में पिछले 15 वर्षों में लगभग 1 लाख पेड़ों की अवैध कटाई कर 106 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया।इस मामले में ग्राम जेतपुरी के 166 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और जेल की सजा भी हो सकती है।सभी अतिक्रमणकारियों के पास राजस्व क्षेत्र में अपनी जमीन भी मौजूद है, इसके बावजूद भी वन भूमि पर कब्जा किया।सैटेलाइट और ड्रोन से मिला सबूत के अनुसार अवैध कटाई और अतिक्रमण की पुष्टि के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से 2006, 2008, 2010, 2012 और 2022 की CARTOSAT सैटेलाइट इमेजरी मंगाई गई।जिसमें वन क्षेत्र में भारी मात्रा में कमी आई है।ड्रोन सर्वे और हाई-रिजोल्यूशन इमेजरी के जरिए पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया गया, जिसमें खेत, कटे हुए पेड़ और ठूंठ तक को जूम करके देखा जा सकता है।इससे हर कब्जाधारी की जमीन की पहचान कर ली गई है।वन विभाग द्वारा क़ानूनी कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ POR क्रमांक 15/10, 15/11, 15/12 और 15/13 दर्ज किए हैं और बेदखली नोटिस जारी किया गया है।वहीं वन्यजीव संरक्षण और वन संपत्ति क्षति के मामलों में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत 7 वर्ष तक की सजा और लोक संपत्ति क्षति अधिनियम में 3 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *