
कुरूद की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
धमतरी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा घोषित युविका चयन सूची में छत्तीसगढ़ के कुरूद की छात्रा नेहा साहू ने जगह बनाकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।नेहा पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय, कुरूद की कक्षा 9वीं की छात्रा हैं।जैसे ही उनका नाम ISRO की आधिकारिक सूची में सामने आया, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।विशेष बात यह है कि रायपुर रीजन से केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के 2 विद्यार्थियों का चयन हुआ है,यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और विज्ञान के प्रति गहरी रुचि का परिणाम है।नेहा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा,“मुझे बचपन से ही अंतरिक्ष और विज्ञान के प्रति जिज्ञासा रही है।यह चयन मेरे लिए बहुत गर्व की बात है।मैं इस अवसर का पूरा लाभ उठाकर भविष्य में देश के लिए कुछ बड़ा करना चाहती हूँ।मैं अपने माता-पिता, प्राचार्या और सभी शिक्षकों की आभारी हूँ, जिनके सहयोग से मैं यहाँ तक पहुँची।वहीं विद्यालय की प्राचार्या ने प्रसन्नता जताते हुए कहा,यह हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। नेहा की मेहनत और अनुशासन उसे इस मुकाम तक लेकर आए हैं। हमें विश्वास है कि वह आगे भी सफलता हासिल करेगी और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी।


