युवा उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष वाहन रथ रवाना

धमतरी। जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने हेतु 24 एवं 25 अप्रैल को “युवा उत्सव 2026 इंटर कॉलेज प्रतियोगिता”का आयोजन किया जाएगा। यह उत्सव युवाओं के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करने कि दिशा एक महत्वपूर्ण पहल है।आज कलेक्टर कि उपस्थिति में युवा उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष वाहन रथ रवाना हुआ।यह वाहन जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचकर विद्यार्थियों को आयोजन की जानकारी देगा और उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेगा।इसके अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम इस उत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेंगे, जो युवाओं को अपनी कला और संस्कृति से जोड़ने का अवसर प्रदान करेंगे।24 अप्रैल को आयोजित छत्तीसगढ़ी संगीतमय संध्या में प्रसिद्ध कलाकार आरु साहू अपनी प्रस्तुति देंगे।साथ ही “द गोल्डन स्टार नाइट ऑर्केस्ट्रा” (राजिम) एवं रायपुर का चर्चित “आवाज क्रांति बैंड” अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।वहीं 25 अप्रैल को लल्लनटॉप’ के वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी का प्रेरणादायक सत्र आयोजित होगा, जिसमें वे युवाओं को करियर, मीडिया एवं समसामयिक विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *