
धमतरी। भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत जिले में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई तक सुचारू, व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के लिए कलेक्टर ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।अतः जनगणना कार्य में नियोजित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अधोहस्ताक्षरकर्ता की पूर्व अनुमति के बिना न तो अवकाश पर जाएंगे और न ही मुख्यालय छोड़ेंगे।विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश आवेदन प्रस्तुत करने पर विचार किया जाएगा।साथ ही, पूर्व में कार्यालय द्वारा स्वीकृत अवकाश के मामलों में भी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुनः जिला जनगणना शाखा के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर कलेक्टर से अनुमोदन प्राप्त करना होगा।अन्यथा अवकाश स्वीकृति मान्य नहीं होगी।


