सेन जयंती पर सियादेही में किया गया भूमिपूजन

अतिथियों ने सामाजिक एकता और शिक्षा पर दिया जोर

धमतरी। सर्व सेन समाज परिक्षेत्र तहसील कुकरेल के द्वारा ग्राम सियादेही में संत शिरोमणि नंदा सेन महाराज की जयंती एवं सामाजिक भवन हेतु आरक्षित भूमि का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था।जिसमें आमंत्रित अतिथियों का फूल मालाओं एवं आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि दुगैश चन्द्रवंशी ने सेन जयंती की बधाई देते हुए कहा कि इस बात की खुशी है कि वे सेन समाज के भवन के लिए उनके माध्यम से भूमि आरक्षित किया गया है। जहां समाज के लोग मिलजुलकर रचनात्मक कार्य हेतु चिंतन मनन कर विकास कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे तथा उक्त भूमि पर सामुदायिक भवन बनाने प्रयास करने भरोसा दिलाया।विशिष्ट अतिथि मनीराम नेताम ने सामाजिक एकता एवं शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि जब तक हम एक और शिक्षित नहीं होंगे,तब तक सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक स्तर पर मजबूत नहीं हो सकते।दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि खिलावन श्रीवास संभाग अध्यक्ष रायपुर ने जयंती और भूमिपूजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज  जिला में सर्व सेन समाज एक संगठित समाज के रूप में स्थापित हो चुका है। जिसके लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष कार्य सराहनीय है।जिसने सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास के मूलमंत्र के साथ समाज को आगे बढ़ाने तन मन धन से पूरे ईमानदारी और ऊर्जा के साथ कार्य कर रहे हैं। जिसके नेतृत्व में समाज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। जिसने सभी परिक्षेत्रों में सेन समाज के लोगों को एकजुटकर एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास किया है।सेन समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। जिसके गुरु संत शिरोमणि नंदा सेनजी महाराज के कर्त्तव्य परायण के चलतेस्वयं भगवान विष्णु को राजा का सेवा करना पड़ा। तब से सेनजी महाराज राजगुरु और संत शिरोमणि के नाम से पूजे जाते हैं। जिसकी आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है।कहा कि सेन समाज के लोग धार्मिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में प्रतिभाशाली होते हैं। बावजूद हम अपनी कला को पहचान नहीं पा रहे हैं। हमें जागरूक होने की आवश्यकता है।जिले में सेन समाज अब एक संगठित समाज के रूप में पहचान बना चुकी है।जिससे समाज के कुछ महत्वाकांक्षी एवं स्वार्थी लोग खंडित करने तुले हुए हैं।ऐसे लोगो को समय आने पर मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।ऐसे लोगो से सावधान रहने की अपील की। साथ ही सियादेही में सामुदायिक भवन बनाने हेतु जिला पदाधिकारियों के द्वारा कुकरेल परिक्षेत्र को साथ देने का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *