जिला टॉपर रही विद्या कुंज स्कूल की छात्रा महक बुरड़

विद्या कुंज स्कूल लोहरसी का परीक्षा परिणाम रहा 97.85%

धमतरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 15 अप्रैल को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया गया , जिसमें विद्या कुंज स्कूल लोहरसी का परीक्षा परिणाम 97.85%रहा। कक्षा दसवीं की परीक्षा में कुल 140 विद्यार्थी सम्मिलित हुए,जिसमें 137 विद्यार्थी सफल रहे, जो विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि को दर्शाता है।प्राचार्य ने बताया कि हमारे विद्यालय का परीक्षा परिणाम बहुत ही प्रशंसनीय रहा ,महक बुरड़ पूरे जिला में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही ।इसी क्रम में लावण्या गुप्ता 96.8 प्रतिशत, इशिता दिवाकृति एवं अराध्या शर्मा 94.8%अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं परीक्षा परिणाम में 60% से 90% अंक प्राप्त करने वाले 107 विद्यार्थी एवं 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 17 विद्यार्थी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *