

धमतरी। किसान संघर्ष समिति मगरलोड वनांचल सिंगपुर क्षेत्र अध्यक्ष रामायण सिन्हा ने बताया कि किसानों की तपस्या,दिनों और रातों में चली बैठकें , कई आंदोलन,शासकीय कार्यालयों का घेराव, चक्का जाम जैसे संकल्प से मूलगाँव को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बनाया गया है, जिसकी मांग हमारे किसानों के द्वारा लगातार किया जा रहा था। प्रदेश के मुख्यमंत्री के सुशासन से यह समिति किसानों की प्रगति और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, सभी किसानों के द्वारा मुख्यमंत्री और कलेक्टर के लिए आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कृषि सभापति जिला पंचायत धमतरी ने कहा कि यह समिति किसानों को आर्थिक सहायता, उचित ब्याज दर पर ऋण, बीज, खाद और कृषि उपकरण उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। अब हमारे किसान भाइयों को अपनी आवश्यकताओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि मूलगाँव में ही सारी सुविधाएँ प्राप्त होंगी।सहकार से समृद्धि की ओर इस संघर्ष से जुड़े सभी पदाधिकारियों और अन्नदाता किसान जनों को हार्दिक बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि यह समिति विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगा।अंत में कार्यक्रम समापन घोषणा और आभार प्रकट नवीन सोसायटी प्रबंधकने किया।


