

लाइव पेंटिंग के साथ आयोजन सम्पन
धमतरी। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय टीम NWD द्वारा सकोरा वितरण का कार्य इस वर्ष 11वें वर्ष में आयोजित किया गया। इस पहल की शुरुआत मात्र 500 सकोरों से की गई थी, जो आज बढ़कर 3500 से अधिक सकोरों तक पहुँच गई है।गर्मी के मौसम में पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं को जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य प्रतिवर्ष किया जाता है।इस वर्ष विशेष रूप से लाइव पेंटिंग का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने सकोरों को सुंदर रंगों से सजाकर पर्यावरण और जीवों के प्रति अपनी संवेदनशीलता को दर्शाया।कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी DFO ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।साथ ही शुभम यादव द्वारा लाइव पेंटिंग बनायी गई गौरैया के विलुप्त होने को लेकर तथा टीम ने आमजन से अपील की है कि वे भी इस पहल से जुड़ें और अपने आसपास सकोरे रखकर जीव-जंतुओं के लिए जल की व्यवस्था करें।


