
इंटर कॉलेज प्रतियोगिता से निखरेगी युवा प्रतिभा, कलेक्टर ने दिए दिशा-निर्देश”
धमतरी। कलेक्टर ने जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं आईटीआई के प्राचार्यों, फेकल्टी तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में 24-25 अप्रैल को आयोजित होने वाले “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक ली।बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, सहभागिता एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।कलेक्टर ने बताया कि युवा उत्सव में 20 से अधिक विधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें वाद-विवाद, फोटोग्राफी, एकल एवं समूह नृत्य, एकल एवं समूह गायन, म्यूजिकल बैंड, क्विज प्रतियोगिता तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं प्रमुख हैं।साथ ही प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “लल्लनटॉप” के सौरभ द्विवेदी का प्रेरक सत्र, बस्तर का लोकप्रिय “वायरा बैंड” एवं “आवाज क्रांति बैंड” की विशेष प्रस्तुतियां भी युवाओं को आकर्षित करेंगी।अतः आयोजन को सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण की जाएं।कहा कि “युवा उत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रतिभा को मंच देने का सशक्त माध्यम है, जहाँ ‘टैलेंट’ को ‘ऑपर्च्युनिटी’ से जोड़ा जाता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानने, निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।विद्यार्थियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यह मंच उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।वहीं प्राचार्यों, फेकल्टी एवं विद्यार्थियों ने भी आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव साझा कर पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाने, प्रतियोगिताओं की पारदर्शी जजिंग व्यवस्था, प्रतिभागियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता तथा प्रचार-प्रसार को व्यापक करने जैसे सुझाव दिए।जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


