

धमतरी। जिले के वन विभाग की टीम ने अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में वन विभाग की टीम बड़ी संख्या में मौजूद रही।दक्षिण सिंगपुर परिक्षेत्र के वनखण्ड 169 पालगांव गोंदलानाल और बोदलवंडी के बीच कार्यवाही कर करीब 50 से ज्यादा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की।वन विभाग ने 116.596 हेक्टेयर से कब्जा हटाने में जुटी हुई है।डीएफओ जाधव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और वन क्षेत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी,जिससे प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा की जा सके और अवैध कब्जों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।


