विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर,

फूड पार्क निर्माण जल्द शुरू करने के दिए निर्देश

धमतरी। कलेक्टर ने क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का  निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों।कलेक्टर ने सर्वप्रथम जिला मुख्यालय के समीप प्रस्तावित फूड पार्क स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि फूड पार्क हेतु आरक्षित भूमि का सीमांकन शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा भूमि संबंधी विवादों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्माण कार्य बिना विलंब के प्रारंभ हो सके।यह फूड पार्क जिले के आर्थिक विकास, स्थानीय उत्पादों के प्रसंस्करण एवं रोजगार सृजन के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है, अतः इसकी प्रगति में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।इस अवसर पर कलेक्टर ने निर्माण स्थल पर आवश्यक आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा नियमित मॉनिटरिंग करने की बात कही, जिससे कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *